मुडमाड़ बांधा में डूबने से 36 वर्षीय प्रणय गुरुवेकर की मौत, दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचे थे!
महासमुंद। जिले में एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय प्रणय गुरुवेकर की बांध में डूबने से मौत हो गई। मृतक क्लबपारा, महासमुंद निवासी बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रणय गुरुवेकर अपने दोस्तों के साथ मुडमाड़ बांधा में पार्टी मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान वह बांध के पानी में डूब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है तथा प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी से प्रणय गुरुवेकर अपने दोस्तों साथ पार्टी के बाद नहाने के लिए प्रणय बांध के अंदर पानी में गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगा मौत का वास्तविक कारण!
इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रणय गुरुवेकर पानी में किस परिस्थिति में गए और डूबने की घटना कैसे हुई। क्या वह स्वयं पानी में गए थे, पैर फिसलने से हादसा हुआ अथवा घटना के पीछे कोई अन्य परिस्थिति थी—इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
फिलहाल मौत का कारण प्रथम दृष्टया पानी में डूबना बताया जा रहा है, लेकिन घटना की पूरी तस्वीर पुलिस जांच और अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
हादसे की खबर से क्लबपारा सहित महासमुंद में शोक का माहौल है। परिवार और परिचितों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे स्तब्ध रह गए। एक परिवार ने अचानक अपना सदस्य खो दिया, वहीं दोस्तों के साथ पार्टी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मुडमाड़ बांधा में प्रणय गुरुवेकर की मौत किन परिस्थितियों में हुई।












