September 17, 2026 6:34 pm

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर चली ‘प्रशासनिक सर्जरी’ की कैंची! विनोद सेवन लाल चंद्राकर,,

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर चली ‘प्रशासनिक सर्जरी’ की कैंची! विनोद सेवन लाल चंद्राकर,,

25 चिकित्सा अधिकारियों का एक साथ तबादला, महासमुंद के CMHO आई. नागेश्वर राव की किया गया रायपुर रवाना—मुंगेली की डॉ. शीला साहा को बिलासपुर भेजा गया

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल ने स्वास्थ्य महकमे में हलचल पैदा कर दी है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 17 सितंबर 2026 को जारी आदेश ने कई जिलों के स्वास्थ्य प्रशासन की तस्वीर बदल दी है। आदेश के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों तथा चिकित्सा विशेषज्ञों सहित 25 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना दी गई है।

इस प्रशासनिक सर्जरी में सबसे अधिक चर्चा महासमुंद जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के स्थानांतरण को लेकर है। आदेश के अनुसार डॉ. राव को महासमुंद के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद से हटाकर उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

महासमुंद से रायपुर—CMHO की कुर्सी बदली, चर्चाओं का बाजार गर्म!
डॉ. आई. नागेश्वर राव का महासमुंद में कार्यकाल शुरुआत से ही कई चर्चाओं और विवादों के बीच रहा। उनके कार्यकाल के दौरान अलग-अलग मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों और विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठते रहे। इनमें भागवत कार्यक्रम के लिए चंदा वसूली से जुड़ा विवाद तथा शासकीय वाहनों के आवंटन और उपयोग से संबंधित मामला भी चर्चा में रहा।

इन मामलों को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की ओर से भी आपत्तियां सामने आने की बात कही गई। महासमुंद के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन चंद्राकर ने भी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे। शासकीय वाहनों के आवंटन से संबंधित विषय को लेकर उनके द्वारा समाचार माध्यमों में भी खबरें प्रकाशित की गई थीं। जिसको छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा संज्ञान लेते हुयें लिस्ट में सबसे ऊपर महासमुंद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आई नागेश्वर राव की रवानगी राज्य मुख्यालय में कर दी है।

अब जब शासन ने डॉ. आई. नागेश्वर राव को महासमुंद से हटाकर रायपुर में राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में उप संचालक के पद पर भेज दिया है, तो स्वाभाविक रूप से उनके कार्यकाल से जुड़े पुराने मामले एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

हालांकि, स्थानांतरण आदेश में किसी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई अथवा आरोप को कारण के रूप में दर्ज नहीं किया गया है। शासन ने इसे प्रशासनिक आधार पर किया गया स्थानांतरण बताया है। इसलिए पुराने विवादों को स्थानांतरण का प्रत्यक्ष कारण मानना उचित नहीं होगा, जब तक शासन की ओर से ऐसा स्पष्ट रूप से नहीं कहा जाता।

मुंगेली में भी बड़ी प्रशासनिक हलचल!

इस प्रशासनिक सर्जरी का दूसरा बड़ा नाम डॉ. शीला साहा का है। डॉ. शीला साहा स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं मुंगेली जिले में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में पदस्थ थीं। आदेश के अनुसार उन्हें मुंगेली से हटाकर जिला चिकित्सालय, बिलासपुर भेजा गया है।

यानी जिस अधिकारी के हाथ में जिले के स्वास्थ्य प्रशासन की कमान थी, अब उन्हें जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रशासनिक दायित्व से हटाकर जिला चिकित्सालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

डॉ. शीला साहा को लेकर भी पूर्व में विवाद और शिकायतों की चर्चाएं सामने आती रही हैं। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा उनके संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपे जाने की बात भी कही गई थी। कर्मचारी संगठन की ओर से उठाए गए विषयों को लेकर विभागीय स्तर पर ध्यान आकर्षित हुआ था।

अब 17 सितंबर को जारी आदेश के बाद मुंगेली के स्वास्थ्य विभाग में भी प्रशासनिक बदलाव का रास्ता साफ हो गया है।

25 अधिकारियों के तबादले से स्वास्थ्य महकमे में हलचल!

स्वास्थ्य विभाग में एक साथ 25 अधिकारियों के स्थानांतरण को सामान्य प्रशासनिक फेरबदल से कहीं अधिक व्यापक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अलग-अलग जिलों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बदले हैं तो कहीं चिकित्सा विशेषज्ञों और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना में परिवर्तन किया गया है।

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए पदस्थापना स्थल पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

वही अब महासमुंद में रामेश्वर कुशवाहा और मुंगेली में श्रीकेश गुप्ता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्दीकला बिलासपुर को जिलों में स्वास्थ्य प्रशासन की नई व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।

अब देखते है कि ने CMHO द्वारा महासमुंद जैसे बड़े जिले में CMHO की भूमिका केवल कार्यालयीन प्रशासन तक सीमित होगी या जिले के दूरांचल क्षेत्रों की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का उचित लाभ मिल पायेगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, चिकित्सा व्यवस्था, स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशासन, दवाइयों की उपलब्धता और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्व इसी प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े होते हैं क्या नए CMHO द्वारा जिले के इन दायित्व को निभाने में कितने कारगल होंगे !

ऐसे में नए अधिकारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वे पुराने विवादों से अलग होकर स्वास्थ्य व्यवस्था को किस तरह पटरी पर लाते हैं।

प्रशासनिक सर्जरी’ के बाद अगला अध्याय क्या?

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 17 सितंबर 2026 का यह आदेश इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एक ही आदेश में बड़ी संख्या में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की पदस्थापना बदली गई है। महासमुंद के CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव का रायपुर स्थानांतरण और मुंगेली की प्रभारी CMHO डॉ. शीला साहा का बिलासपुर स्थानांतरण इस पूरी कवायद के प्रमुख बिंदु बनकर सामने आए हैं।

अब देखना यह होगा कि नई पदस्थापनाओं के बाद जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्या बदलाव आता है। क्या पुराने विवादों पर विराम लगेगा? क्या कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा? क्या अस्पतालों की प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी आएगी? और क्या आम मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा?

इन सवालों का जवाब आने वाले दिनों में नई प्रशासनिक व्यवस्था के कामकाज से ही सामने आएगा।

फिलहाल 17 सितंबर 2026 का स्वास्थ्य विभाग का आदेश इतना जरूर स्पष्ट कर चुका है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी हुई है—और इस सर्जरी में महासमुंद तथा मुंगेली के स्वास्थ्य प्रशासन के दो चर्चित नामों की कुर्सियां बदल गई हैं।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!