
नावाखाई जोहार में उमड़ा राजगोंड समाज का जनसैलाब, हाथीबाहरा में दिखी एकता की ताकत!
नावाखाई जोहार में उमड़ा राजगोंड समाज का जनसैलाब, हाथीबाहरा में दिखी एकता की ताकत! बुढ़ादेव मंदिर प्रांगण में संस्कृति, परंपरा और शिक्षा का संगम—प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान! हाथीबाहरा,महासमुंद।खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के हाथीबाहरा में उस समय सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब आदिवासी राजगोंड समाज, सुवरमाल राज हाथीबाहरा के तत्वावधान में बुढ़ादेव मंदिर प्रांगण में **नावाखाई जोहार भेंट-मिलन समारोह** का भव्य आयोजन किया गया। सातों सर्कल के राजगोंड समाज परिवारों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने पूरे आयोजन को उत्सव के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता



























