मुंगेली CMHO को हटाकर जिला चिकित्सालय भेजा गया :स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की शिकायत पर हुई कार्रवाई!
स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुंगेली के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को उनके पद से हटाकर जिला चिकित्सालय में पदस्थ किया गया है।
अवगत हो कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता द्वारा CMHO के कार्यों एवं विभिन्न मामलों को लेकर कलेक्टर मुंगेली, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग के सचिव तथा स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष शिकायत एवं कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को CMHO पद से हटाकर जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
ज्ञात हो कि पूर्व में डॉ. शीला साह से जुड़े विवाद को लेकर भी मुंगेली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। इस मामले में संघ के जिलाध्यक्ष को निलंबित किया गया था। इसके विरोध में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ मुंगेली द्वारा CMHO कार्यालय का घेराव कर निलंबन समाप्त करने की मांग की गई थी। इसके बाद संबंधित जिलाध्यक्ष की बहाली की कार्रवाई हुई थी।
अब स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा की गई शिकायत के बाद CMHO पद से आखिर हटा दिया गया।जिस पर संघ ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री, सचिव और संचालक का आभार व्यक्त किया है ।











