March 22, 2026 3:30 pm

“आस्था की राह पर मौत का साया: खल्लारी मंदिर रोपवे हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, पांच गंभीर घायल!”

“आस्था की राह पर मौत का साया: खल्लारी मंदिर रोपवे हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, पांच गंभीर घायल!”

महासमुंद/बागबाहरा।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां आस्था और विश्वास की यात्रा अचानक चीख-पुकार और मातम में बदल गई। प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए रोपवे में एक भयावह हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि मंदिर की पहाड़ी पर जाने के लिए श्रद्धालु रोपवे का सहारा लेते हैं। रविवार को भी कई श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उत्साह के साथ रोपवे में सवार हुए थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे खतरनाक यात्रा बन जाएगी।

बीच आसमान में टूटा कुंदा, मौत बनकर झूला रोपवे!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो रोपवे  जिसमें एक ऊपर से आ रहा था और एक रोपवे नीचे से ऊपर जा रहा था नीचे वाला जब पहाड़ी के बीचों-बीच पहुंचा तो अचानक उसका कुंदा (हुक/जोड़) टूट गया। कुछ ही सेकंड में रोपवे बुरी तरह झटका खाकर नीचे की ओर लटक गया। अंदर बैठे 17 श्रद्धालु भय और चीखों के बीच जिंदगी और मौत से जूझने लगे। जिसमें दोनों रोपवे में कुल मिलकर 17 लोग थे। जिसमें 4 लोग जिला अस्पताल और 13 बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

घटना इतनी अचानक और खौफनाक थी कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। जब स्थिति स्पष्ट हुई, तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया!

घटना के बाद सभी 10 श्रद्धालुओं को गंभीर हालत में बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया,जिसमें 6 लोगों को जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया और 4 मरीजों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे है।

दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान एक महिला श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया।वहीं अन्य घायल श्रद्धालु जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पांच घायल—हड्डियां टूटीं, हालत नाजुक डॉक्टरों के अनुसार, इस हादसे में:

•दो युवतियों को गंभीर फ्रैक्चर हुआ है,

•एक महिला को भी गंभीर चोट और फ्रैक्चर है,

•दो पुरुषों के भी हाथ-पैर टूटे हैं,

•चार लोगों को जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है,

सभी घायलों का इलाज जारी है,उनकी स्थिति ठीक ठाक बताई जा रही है।

प्रशासन में अफरा तफरी!

इस दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन में अफरा तफरी मच गई है अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही रोपवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि आखिर इतने महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर चल रहे रोपवे की नियमित जांच क्यों नहीं की गई?

•क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी?

•क्या रोपवे नया था या पुराना इसकी नवरात्रि चालू होने के पहले संघनन जांच की गई ?

•क्या खल्लारी मंदिर प्रबंधन भी इसमें दोषी है?

क्या पहले भी मिल चुके थे संकेत?

सूत्रों की मानें तो रोपवे की हालत को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें सामने आ चुकी थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीनरी पुरानी हो चुकी थी और समय-समय मंदिर ट्रस्ट द्वारा  मरम्मत कराई गई ! जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया।

अगर इन शिकायतों पर समय रहते ध्यान दिया गया होता, तो शायद आज एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बच सकती थीं।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़!

इस हादसे ने सिर्फ छह लोगों को नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जो लोग सुबह माता के दर्शन के लिए निकले थे, उनमें से एक अब इस दुनिया में नहीं रहा, जबकि बाकी अस्पताल के बिस्तरों पर दर्द से कराह रहे हैं। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि सभी एक ही परिवार थे।

जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग!

घटना के बाद अब क्षेत्र में एक ही मांग उठ रही है—इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही का परिणाम है।

क्या अब जागेगा प्रशासन?

यह हादसा एक बड़ा सवाल छोड़ गया है—क्या अब भी प्रशासन जागेगा या फिर किसी और बड़ी घटना का इंतजार किया जाएगा? धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है।

खल्लारी मंदिर का यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि चेतावनी है—लापरवाही और अनदेखी की कीमत कभी-कभी जान देकर चुकानी पड़ती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस दर्दनाक घटना से क्या सबक लेता है, या फिर यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!