/kc edits /

September 10, 2025 10:38 pm

CG News-“कबीरधाम में काली सुबह! खाई में समा गया खनन वाहन, 5 की मौत, 4 जख्मी – चीत्कारों से कांप उठा जंगल!”

CG News-“कबीरधाम में काली सुबह! खाई में समा गया खनन वाहन, 5 की मौत, 4 जख्मी – चीत्कारों से कांप उठा जंगल!”

कबीरधाम /शुक्रवार की सुबह कबीरधामजिले के चाटा गांव में वह हृदय विदारक दृश्य सामने आया, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। तड़के सुबह एक बोर खनन वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार कुल नौ लोगों में से पांच की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार और बिखरे शवों ने मानो समय थाम दिया हो।

यह हादसा अगारपानी के समीप कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले चांटा गांव के पास हुआ, जो कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के करीब स्थित है। बोर खनन कार्य से लौट रहा वाहन अचानक असंतुलित होकर खाई में गिर गया। तेज रफ्तार, संकरी सड़क और ड्राइवर की एक पल की चूक ने पांच परिवारों को अनाथ कर दिया।

भोर की भयावहता: जब खाई ने निगल लिया जीवन!

तड़के लगभग 5 बजे के आसपास जब ज्यादातर गांववासी नींद में डूबे थे, तभी जंगल के बीच से एक जोरदार धमाके की आवाज आई। राहगीरों ने जब खाई में झांका तो वहां का दृश्य रूह कंपा देने वाला था। वाहन पूरी तरह पलट चुका था और उसके नीचे इंसानी शरीर दबे हुए थे।

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया, “दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। सबसे पहले घायलों को प्राथमिकता दी गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, बाकी छह को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान दो और ने दम तोड़ दिया।”

चालक हरि वलगन (तमिलनाडु) और वाहन मालिक किशोर तंगवेल (तमिलनाडु) है। वही, मृतकों के नाम भी पुलिस ने जारी किए है, जिसमें गजेंद्र राम पिता रंगू राम उम्र 30 वर्ष निवासी ठेठे टांगर बरा गजोर थाना कुनकुरी, सुभाष राम पिता बलदेव उम्र 25 वर्ष ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी, हरीश पिता चंद्राराम उम्र 19 वर्ष जाति भुईहर ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी, देवधर पिता देवभोराम उम्र 45 वर्ष निवासी नारियरढार कोका भरी थाना भन्सानेल, ये सभी जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) के है। राज उम्र 50 वर्ष निवासी तिर चूमगोड़ थाना नामकल जिला नामकल तमिलनाडु निवासी है। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम होगा

इलाज से पहले थम गईं सांसे!

घायलों को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो और लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलवाकर इलाज शुरू करवाया।

सीएम विष्णु देव साय का भावुक संदेश!

दुर्घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु  देव  साय ने गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक भावुक संदेश साझा किया:

“कबीरधाम के आगरपानी क्षेत्र में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। पांच लोगों के निधन की खबर ने हृदय को विचलित कर दिया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। जिला प्रशासन को घायलों की समुचित चिकित्सा और परिजनों को आवश्यक सहायता के निर्देश दिए गए हैं।”

गांव में मातम, जंगल में सन्नाटा!

चाटा गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसर गया है। कई ग्रामीण जिन्होंने हादसे के बाद लाशों को खुद बाहर निकाला, वो सदमे में हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण, ने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में इतना खौफनाक मंजर कभी नहीं देखा। शरीर कटे-फटे हालत में थे।

प्रशासन की सक्रियता, मगर सवाल कायम!

प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत-बचाव कार्य तो शुरू कर दिया, लेकिन सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ऐसी घटनाएं रुक क्यों नहीं रही हैं? खनन कार्यों में उपयोग होने वाले वाहन अधिकतर पुराने होते हैं, जिनकी सुरक्षा जांच शायद ही कभी होती है। क्या यह हादसा सिर्फ एक ‘दुर्घटना’ है या फिर लापरवाही की श्रृंखला का हिस्सा?

न्याय की मांग: कौन होगा जिम्मेदार?

अब ग्रामीण और मृतकों के परिजन सरकार से जवाब मांग रहे हैं। सवाल यह है कि खनन कंपनियों की जवाबदेही तय होगी या नहीं? क्या घायल मजदूरों को मुआवजा मिलेगा? और सबसे अहम – क्या इसी तरह मौतें होती रहेंगी?

 मौत की इस खाई से कौन निकालेगा सुरक्षा का रास्ता?

कबीरधाम का यह हादसा न सिर्फ मानव त्रासदी है, बल्कि यह एक गहरी प्रशासनिक और औद्योगिक लापरवाही की कहानी भी बयां करता है। पांच लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं, चार अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं, और कई परिवार रोशनी के बिना घरों में बैठे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!