March 3, 2026 11:35 pm

हो जाएं सावधान:पुराने वाहन एक्सचेंज कर भूल जाना पड़ सकता आपको भारी :आपकी लापरवाही बन सकती है जेल या लाखों का नुकसान — जानिए नाम ट्रांसफर न कराने की सच्चाई

“हो जाएं सावधान:पुराने वाहन एक्सचेंज कर भूल जाना पड़ सकता आपको भारी !आपकी लापरवाही बन सकती है जेल या लाखों का नुकसान — जानिए नाम ट्रांसफर न कराने की सच्चाई”

Chhatisgarh/अगर आपने हाल ही में नया वाहन खरीदा है और अपने पुराने वाहन को एक्सचेंज करके कंपनी को दे दिया है,क्योंकि दिवाली का त्योहार गुजरे ज्यादा दिन नहीं हुआ है इसलिए यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि एक छोटी सी चूक आपको भारी मुसीबत में डाल सकती है — इतना कि आप खुद के न चलाए वाहन के एक्सीडेंट, अपराध या टैक्स चोरी के केस में आरोपी बन सकते हैं।
हाँ, आपने सही पढ़ा — अगर आपने पुराने वाहन का नाम ट्रांसफर नहीं करवाया, तो कानूनी रूप से वह वाहन अब भी आपका माना जाएगा, चाहे आपने उसे बेच दिया हो या एक्सचेंज में दे दिया हो।

मामला क्या है?

अक्सर लोग डीलर कंपनी द्वारा ज्यादा लालच देने पर पुराने वाहन का पैसा ज्यादा मिलने पर नया वाहन खरीदते समय अपने पुराने वाहन को एक्सचेंज ऑफर में दे देते हैं। डीलर या कंपनी का प्रतिनिधि पुराने वाहन को ले तो लेता है, लेकिन नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाता।लोग यह सोचकर निश्चिंत हो जाते हैं कि वाहन अब कंपनी के पास चला गया है, लेकिन कागजों में वह वाहन अब भी उनके नाम पर रहता है।

अब ज़रा सोचिए — अगर वह वाहन किसी दुर्घटना, अपराध, या अवैध गतिविधि में शामिल हो गया, तो पुलिस सबसे पहले किसे ढूंढेगी?
आपको! क्योंकि RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) में मालिक का नाम आपका ही दर्ज रहेगा।

कौन होगा जिम्मेदार ?

परिवहन कानून के अनुसार, जब तक वाहन का नाम आधिकारिक रूप से नए मालिक के नाम पर ट्रांसफर नहीं होता, तब तक उस वाहन की पूरी जिम्मेदारी पुराने मालिक की होती है।
इसका मतलब —

अगर वाहन एक्सीडेंट करता है, तो मुआवजा देना पड़ेगा।

•अगर वाहन से कोई अपराध होता है, तो पुलिस आपसे पूछताछ करेगी।

•अगर वाहन रोड टैक्स या इंश्योरेंस का उल्लंघन करता है, तो चालान आपके नाम पर आएगा।

•और अगर वाहन अवैध गतिविधि में पाया गया, तो मामला सीधे आपके खिलाफ दर्ज होगा।

यहां तक कि अदालत में भी यह दलील नहीं चलेगी कि “मैंने तो वाहन बेच दिया था” — क्योंकि अदालत केवल रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड देखती है, भावनाएं नहीं।

नाम ट्रांसफर क्यों जरूरी है?

नाम ट्रांसफर यानी Ownership Transfer एक कानूनी प्रक्रिया है, जिससे वाहन के मालिकाना हक़ की जिम्मेदारी पुराने व्यक्ति से नए व्यक्ति के नाम में चली जाती है।यह प्रक्रिया न केवल सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के तहत यह कानूनी अनिवार्यता है।

नियमों के अनुसार —

•अगर वाहन बेचा गया है, तो 14 दिन के भीतर नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।

•अगर वाहन किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर हो रहा है, तो NOC (No Objection Certificate) आवश्यक है।

•वाहन बेचने वाले को फॉर्म 29 और 30 भरकर RTO में जमा करने होते हैं।

•और तब तक जिम्मेदारी आपकी मानी जाएगी, जब तक RC पर नया नाम दर्ज नहीं हो जाता।

शासन और प्रशासन की क्या भूमिका?

बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर उन्होंने वाहन कंपनी को एक्सचेंज में दे दिया, तो अब जिम्मेदारी कंपनी या शोरूम की होगी।लेकिन ऐसा नहीं है शासन या प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती जब तक आप स्वयं जाकर नाम ट्रांसफर नहीं करवाते।डीलर या कंपनी सिर्फ माध्यम होती है, कानूनी मालिक आप ही रहते हैं।

यानी कि अगर किसी ने आपके पुराने वाहन से अपराध किया, तो पुलिस सबसे पहले आपसे पूछेगी —
“वाहन आपके नाम पर है, फिर यह घटना कैसे हुई?”
तब आप यह नहीं कह सकते कि “मैंने तो बेच दिया था।”कानून में यह जवाब पर्याप्त नहीं होगा।

कई लोगों के साथ हुआ करोड़ों का नुकसान!

देशभर में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जहां लोगों ने वाहन बेच दिया या एक्सचेंज कर दिया, लेकिन नाम ट्रांसफर नहीं कराया।

कुछ महीनों बाद उन्हें कोर्ट से नोटिस आया, ट्रैफिक चालान या एक्सीडेंट क्लेम का नोटिस मिला।

•कई बार तो वाहन अपराध में उपयोग हुआ, और पुलिस केस सीधे पुराने मालिक पर दर्ज हुआ।

महासमुंद, रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग भिलाई ,धमतरी नागपुर और भोपाल,इंदौर,जबलपुर जैसे कई शहरों में ऐसे कई मामले रजिस्टर्ड हैं, जहां एक लापरवाही ने लोगों को कानूनी झंझट और करोड़ों एवं लाखों रुपये के नुकसान में डाल दिया।

क्या करें? समाधान जानिए!

अगर आपने हाल ही में वाहन बेचा है या एक्सचेंज में दिया है, तो सबसे पहले ये कदम उठाइए:

फॉर्म 29 और 30 भरकर अपने नजदीकी RTO में जमा करें।

•रसीदऔरacknowledg- ment slip अपने पास रखें — यह सबूत है कि आपने नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

•अगर वाहन डीलर को दिया गया है, तो उनसे RC ट्रांसफर का प्रूफ लिखित में लें।

•ऑनलाइन पोर्टल parivahan.gov.in पर जाकर वाहन की current ownership status जांचें।

•और सबसे जरूरी — जब तक नया नाम RC में दर्ज न हो, तब तक मानिए कि वाहन आपका ही है।

सावधानी ही आपकी सुरक्षा है!

एक छोटी सी लापरवाही आपको कानूनी परेशानी, आर्थिक नुकसान, और मानसिक तनाव दे सकती है।इसलिए अगली बार जब आप नया वाहन खरीदें, तो पुराने वाहन की नामांतरण प्रक्रिया पूरी करें।
कभी भी यह सोचकर न छोड़ें कि “डीलर करवा लेगा” — क्योंकि अगर उसने नहीं करवाया, तो झंझट आपका होगा। इसलिए अगर आपने अपना नाम ट्रांसफ़र नहीं कराया है तो आप तुरंत जाएं और पहले डीलर से अपने वाहन की जानकारी ले और उसके बाद आप जब तक नाम ट्रांसफ़र ना हो तब तक आप वहां से नहीं हटें।

परिवहन विभाग की सलाह!

परिवहन विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है —
“पुराने वाहन को बेचने या एक्सचेंज करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उसका नाम ट्रांसफर निश्चित रूप से हो गया है। अन्यथा, वाहन से संबंधित सभी कानूनी और आर्थिक जिम्मेदारियां पूर्व मालिक की ही होंगी।”अगर आपने अभी तक नाम ट्रांसफ़र नहीं कराया तो आज ही नाम ट्रांसफ़र के लियन तुरंत जाएं और पहले डीलर से अपने वाहन की जानकारी ले और उसके बाद आप जब तक नाम ट्रांसफ़र ना हो तब तक आप वहां से नहीं हटें। जाकर नाम ट्रांसफ़र कराएं।

कानून कहता है — “Ownership is not about who uses the vehicle, but who owns it on paper.”

इसलिए आज ही अपने वाहन के दस्तावेज़ जांचिए।
अगर किसी पुराने वाहन का नाम अब तक आपके ऊपर है, तो तुरंत डीलर कंपनी के पास जाकर उससे बोलिए हमारे वाहन किसको बेचा है आप नाम ट्रांसफर कराएं और आप स्वयं परिवहन विभाग में जाकर नामांतरण करवाएं।

क्योंकि आपकी लापरवाही किसी और की गलती का बोझ आपके सिर पर डाल सकती है।
हो जाएं सावधान… वरना आपका पुराना वाहन बन सकता है आपकी सबसे बड़ी मुसीबत का कारण!

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!