/kc edits /

September 10, 2025 3:58 pm

स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक बदलाव: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर NHM ने जारी किया बड़ा आदेश गांव से शहर तक पहुँचेगा विशेषज्ञ इलाज, प्रदेश को मिले 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक!

स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक बदलाव: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर NHM ने जारी किया बड़ा आदेश
गांव से शहर तक पहुँचेगा विशेषज्ञ इलाज, प्रदेश को मिले 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक!

रायपुर/छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा को और अधिक सशक्त, व्यापक और आमजन के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं, जो अब राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएँ देंगे।

“इलाज के लिए अब नहीं करना होगा बड़े शहरों की दौड़” – स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक समय पर और विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज प्राप्त कर सके, चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र में रहता हो या शहर में। इन नियुक्तियों से न केवल चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि लोगों को अब इलाज के लिए दूर दराज के बड़े अस्पतालों का रुख भी नहीं करना पड़ेगा।”

किस जिले को मिला कौन सा विशेषज्ञ? देखिए पूरी सूची
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी आदेश में जिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, उनमें शामिल हैं:

• डॉ. पियुष देवांगन और डॉ. विवेक सिंह – जिला अस्पताल, बालोद

• डॉ. अर्पित यादव – जिला अस्पताल, कबीरधाम

• डॉ. शशिकांत कुमार – जिला अस्पताल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

• डॉ. संजय कुमार अग्रवाल – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली, जिला महासमुंद

• डॉ. घनश्याम गंगवानी और डॉ. प्रियंका जोशी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव, जिला मुंगेली

इन विशेषज्ञों की तैनाती से स्थानीय स्तर पर जटिल और गंभीर बीमारियों के इलाज में भारी राहत मिलेगी। इससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी, साथ ही मरीजों को उनके नजदीकी क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।

जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक की बड़ी उपलब्धियाँ:- स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने हेतु बीते डेढ़ वर्षों में एक संगठित और व्यापक योजना के तहत मानव संसाधनों की नियुक्तियाँ की गई हैं:

• 88 विशेषज्ञ चिकित्सक,

• 432 चिकित्सा अधिकारी,

• 344 स्टाफ नर्स,

• 87 एएनएम (सहायक नर्सिंग मिडवाइफ)

• 75 लैब टेक्नीशियन,

• 279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO),

• 878 अन्य पदों पर नियुक्तियाँ,

इससे राज्य भर के प्राथमिक, सामुदायिक और जिला स्तरीय अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच में व्यापक सुधार हुआ है।

निति नहीं परिवर्तन का युग है :- छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य नीति अब महज कागज़ों में सिमटी रणनीति नहीं रह गई है, बल्कि यह धरातल पर उतरता परिवर्तन बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। चाहे वह दूरस्थ वनांचल हो या शहरी बस्तियाँ, अब हर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएँ समान रूप से पहुँचा दी जा रही हैं।

गाँव की उम्मीद – डॉक्टर अब गाँव में:- मनेन्द्रगढ़ के एक ग्रामीण निवासी शिवकुमार यादव कहते हैं, “पहले हमें जरा सी जटिल बीमारी के लिए बिलासपुर या रायपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब हमारे जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति हुई है। ये तो हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं।”

अंतिम लक्ष्य – स्वस्थ छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य “स्वस्थ छत्तीसगढ़” की दिशा में निरंतर प्रयास करना है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियाँ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि जब तक प्रदेश का प्रत्येक नागरिक समय पर और समुचित इलाज प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। आने वाले समय में और अधिक विशेषज्ञों की नियुक्तियाँ प्रस्तावित हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच में व्यापक सुधार होगा। यह पहल न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ भविष्य की नींव रखती है। “स्वस्थ छत्तीसगढ़” का सपना अब साकार होने की ओर अग्रसर है।

स्वास्थ्य सेवा में मील का पत्थर:-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संकल्पशक्ति और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशों से प्रेरित यह नई पहल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। यह सिर्फ नियुक्तियों का आदेश नहीं, बल्कि एक व्यापक बदलाव की शुरुआत है, जो राज्य के हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है। अब गाँवों के लोगों को इलाज के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, बल्कि विशेषज्ञ चिकित्सक खुद उनके दरवाजे तक पहुँचेंगे। यह निर्णय सरकार की जनकल्याणकारी सोच, ज़िम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच से न केवल जनस्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि लोगों का भरोसा भी सरकारी तंत्र पर बढ़ेगा। यह कदम प्रदेश को एक स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर करेगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई आशा की किरण

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!