महासमुंद में गूँजा उलगुलान का स्वर—बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव का महोत्सव!”
Mahasamund/शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, महासमुंद में 22 नवम्बर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव महोत्सव के अंतर्गत “जनजातीय गौरव दिवस” का आयोजन संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता कु. वंदना सेन ने बिरसा मुंडा के “उलगुलान”, “अबूआ दिशुम, अबूआ राज” के संदेश एवं जनजातीय नायकों—तिलका मांझी, भीमा नायक, बुद्धू भगत, गुंडाधूर, वीर नारायण सिंह एवं रानी दुर्गावती—के संघर्ष का प्रेरणादायी वर्णन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एस.बी. कुमार ने की एवं जनजातीय योगदान को राष्ट्रीय इतिहास का अभिन्न अंग बताया। विशिष्ट अतिथि माननीय प्रमिला ध्रुव (सरपंच मचेवा), प्रांशु चंद्राकर (सरपंच खैरा), राधेश्याम सोनी, दिव्या सोनी एवं हर्ष पटेल ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
स्वागत प्रो. कविता गहिर द्वारा किया गया, संचालन प्रो. ओंकार प्रसाद साहू एवं आभार डॉ. श्वेतलाना नागल ने व्यक्त किया। लघु फिल्म प्रस्तुति अरविंद साहू एवं खगेश्वर नवरंगे द्वारा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए।
इस आयोजन में जगदीश प्रसाद खटकर, अजय श्रीवास, वंदना यादव, संजय वर्मा, दुलामनी, पूजा साहू, हेमंत, संतराम मन्ना डे, लोकनाथ तारक, गुप्तेश नामदेव, उमा साहू, चित्ररेखा साहू, प्रेरणा कापसे, संजय वर्मा, चम्मन आडिल, भावेश चंद्राकर सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। यह कार्यक्रम जनजातीय इतिहास को सम्मान देने का प्रेरक प्रयास रहा।













