March 1, 2026 7:05 pm

ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में भूकंप जैसे तबादले…! बागबाहरा का ‘लायन ऑर्डर’ अब कबीरधाम पहुँचेगा, सवाल—किसका सिक्का चलेगा?

ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में भूकंप जैसे तबादले…! बागबाहरा का ‘लायन ऑर्डर’ अब कबीरधाम पहुँचेगा, सवाल—किसका सिक्का चलेगा?

Raipur/छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से गुरुवार देर शाम जारी हुआ तबादला आदेश पूरे पुलिस महकमे में भूचाल बनकर फूटा। “राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड” के निर्णयानुसार जारी यह आदेश सिर्फ कागज का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि कई जिलों के पुलिस प्रशासन की दिशा बदलने वाला तूफानी फैसला साबित हुआ।

इस आदेश में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के महत्वपूर्ण तबादलों को शामिल किया गया है, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में है निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा का नाम—वही सिन्हा, जिनका बागबाहरा क्षेत्र में “लायन ऑर्डर” चलने का किस्सा आम जनता से लेकर सिस्टम तक में सुर्खियों में रहा।

लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि—
कबीरधाम में वे अपना ‘लायन ऑर्डर’ चलाएंगे या फिर विभाग के गृहमंत्री की मौजूदगी में ‘मंत्री जी का ऑर्डर’ चलेगा? पूरे प्रदेश में इस पर बहस गरमा चुकी है।

आदेश में कौन-कौन हुए प्रभावित — एक नजर!

11 दिसंबर 2025 को पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी इस आदेश में शामिल नाम इस प्रकार हैं—

1. केशर पराग बंजारा – निरीक्षक
वर्तमान पदस्थापना : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,

नई पदस्थापना : अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
यहां भेजे जाने को कई लोग एक बड़े प्रशासनिक पुनर्संरचना के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

2. अजय कुमार सिन्हा – निरीक्षक (सबसे चर्चित नाम)वर्तमान पदस्थापना : जिला महासमुंद,

नई पदस्थापना : जिला कबीरधाम
सिन्हा के स्थानांतरण ने सबसे अधिक राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचाई है। बागबाहरा में उनके “सीनियर-जूनियर की राजनीति”,कभी थाना छोड़ कर चले जाना,मीडिया के सामने नहीं आना,और कभी कठोर तो कभी विवादित व्यवहार की चर्चा हमेशा बनी रहती थी। अब सवाल यह है कि—
कबीरधाम जैसे संवेदनशील जिले में, जहां गृहमंत्री स्वयं के क्षेत्र की कमान देखते हैं—क्या सिन्हा का जलवा चलेगा या सत्ता का असर भारी पड़ेगा?

3. प्रमोद कुमार सिंह – निरीक्षक
वर्तमान पदस्थापना : जिला रायपुर,

नई पदस्थापना : जिला बलौदाबाजार
रायपुर से बलौदाबाजार भेजना एक प्रशासनिक संतुलन का हिस्सा माना जा रहा है।

4. मनीष परिहार – निरीक्षक
वर्तमान पदस्थापना : जिला सरगुजा,

नई पदस्थापना : अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
परिहार को मुख्यालय में बुलाने के पीछे कई विभागीय रणनीतियाँ मानी जा रही हैं।

5. वंश नारायण शर्मा – उप निरीक्षक
वर्तमान पदस्थापना : जिला बलरामपुर-रामानुजगंज,

नई पदस्थापना : जिला सक्ती
सक्ती में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिशों के तहत इनकी पोस्टिंग अहम मानी जा रही है।

6. मान सिंह – उप निरीक्षक
वर्तमान पदस्थापना : जिला महासमुंद,

नई पदस्थापना : जिला मुंगेली
महासमुंद जिला जोअंतरराज्यीय उड़ीसा बोर्डर के बुंदेली चौकी 6 रास्तों का प्रहरी मात्र एक रास्ते मुंगेली में सिमटा!

आदेश लागू… और महकमे में हलचल तेज!

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पृ.क्रमांक–4577 के माध्यम से इन तबादलों को “तत्काल प्रभाव से लागू” कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि विभिन्न रेंज IG, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित कार्यालयों को भेज दी गई है।जैसे ही आदेश जारी हुआ—

•कई जिलों में नए प्रभारी के आने की चर्चाएँ तेज हो गईं।

•महासमुंद में सिन्हा के जाने की खबर पर कई तरह की व्याख्याएँ सामने आने लगीं।

•कबीरधाम में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि क्या वहाँ अब पुलिसिंग का नया मॉडल दिखेगा?

सबसे बड़ा विवाद—“सिन्हा का ट्रांसफर या ताकत की परीक्षा?”

बागबाहरा क्षेत्र में अजय सिन्हा की कार्यशैली हमेशा सुर्खियों में रही।उलझे फैसले, कुछ विवाद, और सियासी गलियारों में उनकी मजबूत पकड़ की कहानियाँ अक्सर सुनाई देती थीं।

अब ऐसी चर्चा है कि—

•कबीरधाम पहुँचकर क्या वे मंत्री क्षेत्र में वही अंदाज दिखा पाएंगे?

•पूरे महकमे की नजरें इस एक बात पर टिक गई हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे का यह तबादला आदेश न केवल प्रशासनिक फेरबदल है, बल्कि आने वाले समय में कई जिलों के कानून-व्यवस्था के स्वरूप को बदलने वाला कदम भी साबित हो सकता है।खासतौर पर कबीरधाम और महासमुंद जिलों में इसकी गूँज आने वाले हफ्तों में और तेज सुनाई दे सकती है।

छत्तीसगढ़ में अब चर्चा सिर्फ एक ही—
“तबादला आदेश आया है… अब बादल कहाँ बरसेंगे और बिजली किस पर गिरेगी?”

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!